
Mac पर स्क्रीन टाइम में Apple Intelligence फ़ीचर का ऐक्सेस ब्लॉक करें
आप समर्थित डिवाइस पर लेखन टूल, इमेज बनाने के फ़ीचर और इंटेलिजेंस एक्सटेंशन जैसे Apple Intelligence* के कुछ फ़ीचर के ऐक्सेस को प्रतिबंधित करने के लिए स्क्रीन टाइम में कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू कर सकते हैं।
नोट : Apple Intelligence सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। ** सबसे हालिया उपलब्ध फ़ीचर को ऐक्सेस करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप macOS के नवीनतम संस्करण का इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू हो।
लेखन टूल के ऐक्सेस को ब्लॉक करें
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।साइडबार में स्क्रीन टाइम
पर क्लिक करें।कॉन्टेंट और गोपनीयता पर क्लिक करें, फिर कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू करें।
Intelligence और Siri पर क्लिक करें, फिर लेखन टूल को बंद करें।
इमेज बनाने के फ़ीचर का ऐक्सेस ब्लॉक करें
आप Image Playground, Genmoji और इमेज वैंड जैसे इमेज बनाने वाले फ़ीचर का ऐक्सेस प्रतिबंधित कर सकते हैं।
नोट : इमेज वैंड अभी iPhone और iPad पर उपलब्ध है।
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।साइडबार में स्क्रीन टाइम
पर क्लिक करें।कॉन्टेंट और गोपनीयता पर क्लिक करें, फिर कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू करें।
Intelligence और Siri पर क्लिक करें, फिर इमेज निर्माण बंद करें।
इंटेलिजेंस एक्सटेंशन का ऐक्सेस ब्लॉक करें
आप ChatGPT जैसे तृतीय पक्ष AI प्रोवाइडर एक्सटेंशन का ऐक्सेस प्रतिबंधित कर सकते हैं।
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।साइडबार में स्क्रीन टाइम
पर क्लिक करें।कॉन्टेंट और गोपनीयता पर क्लिक करें, फिर कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू करें।
Intelligence और Siri पर क्लिक करें, फिर इंटेलिजेंस एक्सटेंशन बंद करें।