
Mac पर रिमाइंडर में Apple Intelligence का इस्तेमाल करें
Apple Intelligence* से आप अन्य ऐप्स में मौजूद टेक्स्ट जैसे Safari में ऑनलाइन रेसिपी से किराने के आइटम या मेल में ईमेल संदेश से आपके क्रिया आइटम से सुझाए गए रिमाइंडर प्राप्त कर सकते हैं। Apple Intelligence संबंधित रिमाइंडर को सूची के भीतर सेक्शन में ऑटोमैटिकली वर्गीकृत भी कर सकता है।

नोट : सभी Mac मॉडल पर या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में Apple Intelligence उपलब्ध नहीं है। ** सबसे हालिया उपलब्ध फ़ीचर को ऐक्सेस करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप macOS के नवीनतम संस्करण का इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू हो।
सुझाए गए रिमाइंडर प्राप्त करें
वह जानकारी खोलें जिसे आप सूची में जोड़ना चाहते हैं—उदाहरण के लिए Safari में कोई रेसिपी या नोट्स में मीटिंग नोट्स।
पर क्लिक करें, फिर रिमाइंडर चुनें।नुस्ख़ा : आप विशिष्ट टेक्स्ट या बुलेट भी चुन सकते हैं जिनकी समीक्षा आप Apple Intelligence से कराना चाहते हैं। चयनित टेक्स्ट पर कंट्रोल-क्लिक करें, शेयर करें चुनें, फिर रिमाइंडर चुनें।
Apple Intelligence सुझाए गए रिमाइंडर की सूची जनरेट करता है।
यह बदलने के लिए कि रिमाइंडर किस सूची में जोड़े जाएँगे, नीचे पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर सूची चुनें।
अपनी सूची में जोड़ने के लिए सुझाव के बग़ल में
पर क्लिक करें या सभी सुझाव जोड़ने के लिए “सभी शामिल करें” पर क्लिक करें।जोड़ें पर क्लिक करें।
आपके रिमाइंडर आपके द्वारा चुनी गई सूची में जोड़ दिए जाते हैं।
“ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें” चालू या बंद करें
“ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें” के साथ Apple Intelligence संबंधित रिमाइंडर को सूची के भीतर सेक्शन में ऑटोमैटिकली सॉर्ट करता है।
अपने Mac पर रिमाइंडर ऐप
पर जाएँ।साइडबार में सूची चुनें।
निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
“ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें” चालू करें : फ़ाइल > “ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें” चुनें।
“ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें” बंद करें : टूलबार में
पर क्लिक करें, “बंद करें” चुनें, फिर चुनें कि सेक्शन को रखना है या हटाना है।नोट : सेक्शन हटाने से कोई भी रिमाइंडर डिलीट नहीं होता है।
अगर आपको सेक्शन को श्रेणियों में विभाजित करने का तरीक़ा पसंद नहीं आता है, तो “ऑटोमैटिकली वर्गीकृत करें” बंद करके और सेक्शन हटाकर देखें, फिर इसे फिर से चालू करें। यह सूची के भीतर आपके सेक्शन शीर्षक और संगठन को रीसेट करता है।