
Mac पर नोट्स में Apple Intelligence का इस्तेमाल करें
आप नोट्स में ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं—जैसे क्लास लेक्चर या कोई ज़रूरी मीटिंग— फिर Apple Intelligence* का इस्तेमाल करते हुए ट्रांसक्रिप्ट का सारांश जनरेट कर सकते हैं, ताकि आप एक ही बार में सबसे ज़रूरी जानकारी तक पहुँच सकें। आप सारांशों को कॉपी और शेयर भी कर सकते हैं।

नोट : सभी Mac मॉडल पर या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में Apple Intelligence उपलब्ध नहीं है। ** सबसे हालिया उपलब्ध फ़ीचर को ऐक्सेस करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप macOS के नवीनतम संस्करण का इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू हो।
ऑडियो रिकॉर्डिंग का सारांश देखें
नोट्स ऐप में आपके द्वारा ऑडियो रिकॉर्ड करने के बाद, आप रिकॉर्डिंग का सारांश देख सकते हैं।
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।रिकॉर्डिंग वाला नोट खोलें।
रिकॉर्डिंग पर डबल क्लिक करें, फिर
सारांश पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : आप लेखन टूल का इस्तेमाल करके वॉइस मेमो
में ऑडियो रिकॉर्डिंग का सारांश भी प्रस्तुत कर सकते हैं। रिकॉर्डिंग चुनें, ट्रांसक्रिप्ट देखने के लिए
पर क्लिक करें, फिर टेक्स्ट का सारांश प्रस्तुत करने और व्यवस्थित करने के चरणों का पालन करें।
सारांश कॉपी या शेयर करें
अपने Mac पर नोट्स ऐप
पर जाएँ।रिकॉर्डिंग पर डबल क्लिक करें, फिर
सारांश पर क्लिक करें।सारांश के शीर्ष पर
पर क्लिक करें, फिर सारांश कॉपी करें या सारांश शेयर करें चुनें।