
Mac पर स्क्रीन टाइम में संचार सुरक्षा चालू या बंद करें
आप अपने Mac (या अपने पारिवारिक सदस्य के Mac) से संवेदनशील तस्वीरें और वीडियो भेजने या प्राप्त करने से पहले उनका पता लगा सकते हैं। यह फ़ीचर संदेश, FaceTime, तस्वीर चयनिका और तस्वीर में शेयर किए गए ऐल्बम में उपलब्ध है। यदि नग्नता का पता लगाया जाता है, तो तस्वीर या वीडियो ब्लर हो जाता है और स्थिति को संभालने में मदद करने के लिए रीसोर्स प्रदान किए जाते हैं।
इससे पहले कि आप संचार सुरक्षा तय करें, आपको स्क्रीन टाइम चालू करना होगा। अपने लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें या किसी बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें देखें।
नोट : macOS Tahoe या इसके बाद के संस्करण पर, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम चालू करने पर संचार सुरक्षा भी डिफ़ॉल्ट रूप से चालू हो जाती है (देश या क्षेत्र के अनुसार आयु अलग-अलग होती है)।
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।साइडबार में स्क्रीन टाइम
पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)अगर आप किसी फ़ैमिली शेयरिंग समूह में माता-पिता या अभिभावक हैं, तो “परिवार का सदस्य” पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर परिवार का सदस्य चुनें।
यदि आपको पारिवारिक सदस्य पॉप-अप मेनू दिखाई नहीं देता है, तो सुनिश्चित करें कि आपने अपने Apple खाते में साइन इन किया गया है और फ़ैमिली शेयरिंग का उपयोग कर रहे हैं।
संचार सुरक्षा पर क्लिक करें, फिर इसे चालू या बंद करें।
आपको स्क्रीन टाइम पासकोड दर्ज करने की ज़रूरत पड़ सकती है।
नोट : जब आप संचार सुरक्षा चालू करते हैं, तो गोपनीयता और सुरक्षा सेटिंग्ज़ में संवेदनशील कॉन्टेंट चेतावनी विकल्प ऑटोमैटिकली चालू हो जाता है। आप संवेदनशील कॉन्टेंट चेतावनी को अलग से भी चालू कर सकते हैं। अवांछित संवेदनशील इमेज और वीडियो देखने से बचें देखें।