
आपके Mac के लिए संसाधन
अपने Mac के बारे में जानकारी अपने Mac पर ही प्राप्त करें।
अपने कंप्यूटर पर इंस्टॉल किया गया macOS का संस्करण देखें : अपने Mac पर Apple मेनू
> इस Mac का परिचय चुनें।
अपने कंप्यूटर विनिर्देशन देखें : अपने Mac पर Apple मेनू > इस Mac का परिचय चुनें। विस्तृत जानकारी के लिए, अधिक जानकारी पर क्लिक करें, फिर विंडो के नीचे सिस्टम रिपोर्ट पर क्लिक करें।
अपने कंप्यूटर के लिए सेवा और मरम्मत विकल्प देखें : अपने Mac की सर्विस या रिपेयर का तरीक़ा जानें देखें।
आप वेब पर भी अपने Mac के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Mac कंप्यूटर और अन्य Apple डिवाइस के लिए यूज़र गाइड और तकनीकी विशेषताएँ प्राप्त करने के लिए Apple दस्तावेज़ीकरण वेबसाइट पर जाएँ।
आप दुनिया भर के Apple यूज़र के बारे में जानकारी पाने के लिए Mac सहायता वेबसाइट ब्राउज़ कर सकते हैं या खोज सकते हैं या Apple सहायता समुदाय वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पावर मैनेजमेंट से जुड़ी आवश्यकताओं के अनुपालन के बारे में जानकारी पाने के लिए पर्यावरणीय नियामक जानकारी वेबसाइट पर जाएँ।
यदि आप किसी नए Mac के अपग्रेड के बारे में सोच रहे हैं, तो Apple का सहायता आलेख अपने Mac को बेचने, किसी को देने, ट्रेड इन या रीसाइकल करने से पहले क्या करें देखें।