
iCloud.com पर कैलेंडर इवेंट आमंत्रण प्राप्त करें और उसका उत्तर दें
आप बता सकते हैं कि आप iCloud पर कैलेंडर के साथ उपयोग किए जाने वाले प्रत्येक ईमेल पते के लिए आमंत्रण कैसे पाना चाहते हैं—या तो इन-ऐप सूचना के रूप में या ईमेल द्वारा। आप ईवेंट संदेशों का उत्तर भी दे सकते हैं और जंक मेल की रिपोर्ट भी कर सकते हैं।
नोट : iCloud.com पर 'कैलेंडर' का उपयोग करने के लिए आपका किसी टैबलेट या कंप्यूटर पर होना आवश्यक है।
इवेंट आमंत्रणों को इन-ऐप सूचनाओं या ईमेल के तौर पर प्राप्त करें
icloud.com/calendar पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आवश्यक हो।)
में सबसे ऊपर साइडबार चुनें, इसके बाद 'सेटिंग्ज़' चुनें।'खाता' चुनें, इसके बाद चुनें कि आप ईवेंट आमंत्रण और अपडेट कैसे पाना चाहते हैं:
इन-ऐप सूचनाओं के माध्यम से प्राप्त करें: ईवेंट आमंत्रण iCloud.com पर 'कैलेंडर' में सूचनाओं के रूप में दिखाई देते हैं। आप साइडबार में
चुनकर, इसके बाद सूचना चुनकर ईवेंट आमंत्रण का उत्तर दे सकते हैं।ईमेल द्वारा पाएँ : इवेंट आमंत्रण बताए गए पते पर ईमेल किए जाते हैं। आप इवेंट आमंत्रण का उत्तर ईमेल में दे सकते हैं। यदि आपका प्राथमिक कैलेंडर आपका iCloud कैलेंडर नहीं है, तो यह विकल्प उपयोगी है।
यदि आप “iCloud कैलेंडर” के साथ एक से अधिक ईमेल पते का उपयोग करते हैं, तो आप प्रत्येक के लिए एक विकल्प चुन सकते हैं।
चुनें।
आप जो विकल्प चुनते हैं वह उन सभी डिवाइस पर लागू हो जाता है जहाँ आपने एक ही Apple खाते में साइन इन किया है और कैलेंडर के लिए iCloud को चालू किया हुआ है।
किसी इवेंट आमंत्रण को स्वीकार करें, अस्वीकार करें या शायद कहें
icloud.com/calendar पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आवश्यक हो।)
निम्न में से कोई भी कार्य करें :
यदि आप ईवेंट के आमंत्रण इन-ऐप सूचनाओं के रूप में प्राप्त करना चुनते हैं:
में साइडबार चुनें। ईवेंट की सूचना चुनें फिर 'स्वीकार करें', 'अस्वीकार करें' या 'शायद' चुनें।यदि आप ईवेंट आमंत्रणों के लिए ईमेल प्राप्त करना चुनते हैं: आपको मिले आमंत्रण ईमेल में, ईवेंट को अपने कैलेंडर में जोड़ने के लिए आमंत्रण ईमेल पर डबल-क्लिक करें।
आप इवेंट के लिए अपने कैलेंडर पर या मूल ईमेल आमंत्रण में अपने जवाब को अपडेट कर सकते हैं।
जंक कैलेंडर इवेंट आमंत्रण की रिपोर्ट करें
यदि आपको किसी ऐसे कैलेंडर इवेंट का आमंत्रण प्राप्त होता है, जो कि आपको जंक या स्पैम लगता है, तो आप iCloud को उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।
icloud.com/calendar पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आवश्यक हो।)
जिस ईवेंट की आप रिपोर्ट करना चाहते हैं उसे खोलें, फिर 'जंक के रूप में रिपोर्ट करें' चुनें।
चुनें।
वह इवेंट आपके उन सभी डिवाइसों के "कैलेंडर" से ऑटोमैटिकली डिलीट हो जाएगा, जिन पर आप समान Apple खाते में साइन इन होंगे।